तेली समाज के सम्मेलन के होर्डिंग से देहात विधायक आशु मलिक का फोटो गायब जनता में चर्चा…

तेली समाज के सम्मेलन के होर्डिंग से देहात विधायक आशु मलिक का फोटो गायब जनता में चर्चा…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर 19 जुलाई को खाताखेड़ी स्थित ताज पैलेस में आयोजित होने जा रहे तेली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर, आयोजक मंडल द्वारा शहर में लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड और पोस्टरों से सहारनपुर देहात के विधायक आशु मलिक का फोटो गायब होने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।शहर भर में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि आखिर इतने बड़े सामाजिक कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में क्षेत्रीय विधायक को स्थान क्यों नहीं दिया गया। इसे लेकर अलग-अलग लोग अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल धीरे-धीरे बन रहा है और ऐसे समय में किसी प्रभावशाली समाज की नाराज़गी या दूरी भविष्य की राजनीति पर असर डाल सकती है। हालांकि, यह केवल राजनीतिक विश्लेषण और जनचर्चा का विषय है। इसका वास्तविक प्रभाव क्या होगा, यह आने वाले समय और मतदाताओं के निर्णय पर निर्भर करेगा।फिलहाल, आयोजक मंडल की प्राथमिकता कार्यक्रम को सफल बनाना है, जबकि पोस्टरों को लेकर उठी चर्चा भी शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।



