ऑपरेशन सवेरा का करारा प्रहार, थाना मंडी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की कड़ी कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार,चरस-स्मैक बरामद- नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप…!

ऑपरेशन सवेरा का करारा प्रहार, थाना मंडी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की कड़ी कार्रवाई, दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार,चरस-स्मैक बरामद- नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप…!
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह एवं पुलिस कप्तान अभिनन्दन के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन सवेरा- नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 110 ग्राम अवैध चरस तथा 27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि इनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं, इस पूरी कार्रवाई में थाना मंडी प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी का सख्त नेतृत्व साफ दिखाई दिया- उनके निर्देशन में थाना मंडी पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है, ओअपराधियों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति से नशा तस्करों में भय का माहौल बना हुआ है व पुलिस का संदेश स्पष्ट है कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं है, थाना प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी ने कहा नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों के विरुद्ध थाना मंडी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा, कानून से खिलवाड़ करने वालों को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।



