उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

फाइलेरिया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

फाइलेरिया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

रायबरेली, 29 अक्टूबर 2025
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी रायबरेली द्वारा ए. एन.एम. टी.सी. सभागार में 30 अक्टूबर 25 से 11 नवंबर 25 तक संचालित किए जाने वाले प्री. टॉस. गतिविधियों हेतु जनपद के 07 ब्लॉक अमावां, नसीराबाद, सरेनी, डलमऊ, ऊंचाहार, दीनशाहगौरा, रायबरेली अर्बन के लैब तकनीशियन एवं सुपर वाइजर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक, प्रदीप मिश्रा, नीलम मौर्य, वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन राजेश मिश्रा मिश्र, अरविंद मिश्रा, मलेरिया निरीक्षक, मो आतिफ,‌ सुमित, फाइलेरिया निरीक्षक हिमालय, कार्यालय सहायक ब्रह्मपाल, फील्ड वर्कर, साजन, मुकेश, राम मिलन, राम बहादुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button