#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

सहारनपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर महानगर में एक आवास पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से समय-समय पर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर में ममता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने अपनी सहभागिता निभाई और इस मानवीय पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button