घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या,पकड़ने गयी पुलिस तो खुद को गोली मारकर किया घायल

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या,पकड़ने गयी पुलिस तो खुद को गोली मारकर किया घायल
रिपोर्ट, अखिलेश कुमार यादव पीलीभीत
खुटार।थाना क्षेत्र के गांव महोलिया वीरान में रहने वाले हरपाल ने घरेलू विवाद के चलते नाराज होकर मंगलवार की शाम तमंचे से अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी(50) को गोली मारकर हत्या कर दी और गांव में तमंचा लहराकर घूम रहा था ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची अपनी और पुलिस को आता देख आरोपी ने तमंचे से खुद को गोली मार ली गोली के पेट में लगी जिससे बह घायल हो गया।पुलिस ने उसे खुटार के सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे एवं सीओ प्रवीण मलिक और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने बताया हैं।कि घरेलू विवाद के चलते हरपाल नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलिस को आता देख खुद को भी गोली मारकर घायल कर दिया।उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



