मतदान केंद्रों के प्रस्तावित बदलाव पर राजनीतिक दलों से मांगी आपत्तियां, 18 जुलाई तक सूची होगी अंतिम

मतदान केंद्रों के प्रस्तावित बदलाव पर राजनीतिक दलों से मांगी आपत्तियां, 18 जुलाई तक सूची होगी अंतिम
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों के प्रस्तावित पुनर्गठन पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन तथा कम मतदाताओं वाले बूथों का विलय कर नई प्रारूप मतदान केंद्र सूची तैयार की गई है।भाजपा की ओर से नगर, सहारनपुर, नकुड़ और देवबंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 82 बूथों में परिवर्तन के प्रस्ताव दिए गए हैं, जिन पर अन्य दलों से 15 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित ईआरओ को सभी प्रस्तावित बूथों का दोबारा स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। अंतिम मतदान केंद्र सूची 18 जुलाई तक जारी की जाएगी।



