अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं का हुआ भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब l रात में कृष्णा विहार, बेहट रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में मुख्य रूप से माननीय पार्षद एवं समाजवादी पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी अभिषेक टिंकू अरोड़ा का भव्य स्वागत किया गया बैठक की अध्यक्षता इरशाद सलमानी नूर बस्ती वालों ने की बैठक में नगर पंचायत अंबेहटा पीर के सभासद भाई शमीम अंसारी , समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव भाई इस्लाम देवबंदी का जोरदार स्वागत किया गया कैम्प कार्यालय पहुँचने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ सभी अतिथियों का सम्मानित नागरिकों ने अभिनंदन किया मंच का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार नदीम अंसारी ने किया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है और पार्टी की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई टिंकू अरोड़ा ने कहा कि मैं वरिष्ठ सपा नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष पसमांदा समाज गुलजार सलमानी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आज की बैठक का आयोजन किया और आने वाले 2027 चुनाव में समाजवादी पार्टी की मजबूत रणनीति बनाने का कार्य किया पिछले कई वर्षों से लगातार हम नगर में सभी वर्गों की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और जिसमें लगातार हम सफलता हासिल करते आ रहे हैं चाहे वह टैक्स से संबंधित मामला हो या फंड व्यापारियों की समस्या हो या बिजली , पानी , स्वास्थ्य सेवाएं , शिक्षा संबंधी किसी भी मुद्दे पर हम अपनी बात को मुकरता से रखते हैं और अधिकारियों से मिलकर उन समस्याओं का निस्तारण करवाते चले आए समाजवादी सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा सिंह को अरोड़ा ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव इस्लाम देवबंदी का मुंह मीठा करके उन्हें शुभकामनाएं देने का काम किया गुलजार सलमानी राय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सातों सीटों पर मजबूती से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को चुनाव में जितवाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया इस बैठक में मुख्य रूप से निसार सलमानी, आशु सलमानी, शादाब अंसारी, इरशाद सलमानी , फिरोज सैफी, बदर अमान अंसारी , आफताब अंसारी , ईमान खान रहमान उर्फ भूरा , नौशाद मलिक ,इरशाद मलिक खाता खेड़ी , जमाल खान, मोनू अंसारी, फराज मलिक , अरमान , महिला विंग और जागरूक कार्यकर्ताओं की ओर से बहन गुलशन खान, हीना सिद्दीकी, एडवोकेट अदीबा मलिक, नाज़िया अल्वी सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक सुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।



