उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता: ‘सट्टा किंग’ आकिल गिरफ्तार

देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता: ‘सट्टा किंग’ आकिल गिरफ्तार
सहारनपुर देवबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशानुसार अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत देवबंद कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
देवबंद के ‘सट्टा किंग’ आकिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में सट्टा पर्ची और नगदी बरामद की गई है। देवबंद कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में मंगलौर चौकी इंचार्ज अजब सिंह, हैड कांस्टेबल शमीम अहमद, ब्रह्म प्रकाश, और कांस्टेबल पवन सिरोही ने सट्टा किंग आकिल को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी के दौरान, पुलिस ने आरोपी आकिल के पास से अवैध सट्टे की पर्ची और नगदी बरामद की है।



