#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को देवबंद पुलिस ने दबोचा, वारदात के चार दिन बाद हुई गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को देवबंद पुलिस ने दबोचा, वारदात के चार दिन बाद हुई गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रणसुरा गांव निवासी समीर पुत्र दिलशाद उर्फ पोशमीन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि समीर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना देवबंद पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रणसुरा गांव के आगे नहर पुल के पास, शराब के ठेके के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने से पहले आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button