#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद

VP S इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

V P S इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र स्थानीय क्षेत्र के बुजपुर आशा स्थित  V P S  इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महायज्ञ 2026 अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 23 यूपी वाहिनी एनसीसी के लेफ्टिनेंट रामपाल सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट रामपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बच्चों को वृक्षों की उपयोगिता और हमारे जीवन में उनके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या से निपटने में भी सबसे बड़े मददगार हैं। हर छात्र को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

इस महाभियान को सफल बनाने में  V P S  इंटर कॉलेज बुजपुर के प्रबंधक मुकेश कुमार यादव और प्रधानाचार्य गजाला शाकिर की मुख्य भूमिका रही। विद्यालय प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स और छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का पालन करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी पौधरोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से केदार सर, सहरोज़ सर, राजीव सर, राहुल सर, कमलेश मैम, सानिया मैम और नीरज मैम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

बाईट,, रामपाल सिंह 23 यूपी वाहिनी एन सी सी के
लेफ्टिनेंट

Related Articles

Back to top button