धान की टॉप ड्रेसिंग के बीच किसानों के लिए राहत की खबर!

धान की टॉप ड्रेसिंग के बीच किसानों के लिए राहत की खबर!
लखीमपुर खीरी में यूरिया की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक।
ब्यूरो रिपोर्टर तुषार शुक्ला
जिला कृषि अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धान की टॉप ड्रेसिंग के चलते यूरिया की मांग बढ़ी है, लेकिन किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। जनपद में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
📌 मुख्य बातें: 07 जुलाई तक 1,02,782 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध। 82,862 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। 19,920 मीट्रिक टन यूरिया अभी भी शेष है। 316 उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण। अनियमितता मिलने पर 52 विक्रेताओं को नोटिस। 31 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त और 7 के लाइसेंस निलंबित। किसानों से संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग करने की अपील।
📞 उर्वरक संबंधी शिकायत/जानकारी के लिए: 7570088259, 7839882212
सहकारी समितियों से संबंधित समस्या: 7007918909
(यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी, लखीमपुर खीरी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर है।)



