#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद दोनों पलटे, कई घायल, दबे होने की आशंका

दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद दोनों पलटे, कई घायल, दबे होने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्टर  – तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के पिपरिया धनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोला की ओर जा रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत-बचाव में जुट गए।

सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना में कई राहगीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहम्मदी भेजा गया। वहीं, कुछ लोगों के ट्रकों के नीचे दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर राहत कार्य तेज कर दिया है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

फिलहाल घायलों और संभावित हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button