#SvasJsNewsदेशदेश विदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में ‘VB GRAm G’ अभियान की शुरुआत, प्रशासक व सरपंच प्रतिनिधि ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में ‘VB GRAm G’ अभियान की शुरुआत, प्रशासक व सरपंच प्रतिनिधि ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

संवाददाता – सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा/गंगापुर। ग्राम पंचायत चीड़खेड़ा में गुरुवार को VB GRAm G अभियान का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। अभियान की शुरुआत प्रशासक एवं सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल गुर्जर ने स्वयं श्रमदान कर की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सफाई कार्य किया और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी श्रमदान में भाग लेते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा जनभागीदारी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल गुर्जर ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए विकास कार्यों में भागीदारी निभाए। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत कार्मिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और ग्रामीणों ने इसे जनहित की महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Back to top button