लाखों के भारी भरकम पेड़ मात्र 45 हजार रुपए में बिक्री, ग्रामीणों में नीलामी प्रक्रिया को लेकर जबरदस्त आक्रोश, खुशहालीपुर में हुआ सरकारी पेड़ों की नीलमी में गड़बड़झाला…

लाखों के भारी भरकम पेड़ मात्र 45 हजार रुपए में बिक्री, ग्रामीणों में नीलामी प्रक्रिया को लेकर जबरदस्त आक्रोश, खुशहालीपुर में हुआ सरकारी पेड़ों की नीलमी में गड़बड़झाला…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़ विकासखंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के गांव खुशहालीपुर खुर्द स्थित प्राथमिक स्कूल की महिला प्रधानाध्यापक पर लाखों रुपए के बेशकीमती यूकेलिप्टस के हरे पेड़ किसी ठेकेदार से साथ साठ-गांठकर मात्र 45 हजार रुपए में बेचकर सरकारी धन की बंदर बांट करने के आरोप लग रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के अलावा मौजूदा प्रधान तक को नीलामी प्रक्रिया और पेड़ कटवाने की भनक तक नहीं लगने दी। इस पूरे मामले की शिकायत ग्राम सभा प्रधान धर्मवीर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी मु० बाद को देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के पेड़ किसी लकड़ी ठेकेदार से मिली भगत कर निवर्तमान महिला प्रधानाध्यापक ने छुट्टी के दिन रविवार को कटवाकर ठिकाने लगा दिये, जबकि महिला प्रधानाध्यापक चंचल रानी इस पेड़ कटान प्रक्रिया को उचित बता रही है, तथा स्कूल के ही स्टाफ एवं पूर्व ग्राम प्रधानपति पर पांच पेड़ों के कटान मामले में हुए गड़बड़झाले को तूल देने का आरोप लगा रही है। उधर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि इस मामले को लेकर वह जिलाधिकारी सहारनपुर से मिलेंगे तथा अगर विभागीय किसी अधिकारी ने जांच के नाम पर लीपापोती करनी चाही तो उसे भी संलिप्त मानकर मिली भगत में आरोपी बनाया जाएगा।



