#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चोरी-नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी-नकबजनी गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर चोर गिरफ्तार

  ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी।थाना खीरी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, ₹7,100 नकद तथा एक अवैध 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुनव्वर, प्रमोद कुमार, रामनारायण, संजय और उत्तम शामिल हैं। ये सभी जनपद खीरी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 जोड़ी पायल, 20 बिछुआ, 5 अंगूठियां, मंगलसूत्र, झुमके, करधनी, मांगटीका, नाक की बाली सहित बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक **डॉ. ख्याति गर्ग** के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना खीरी और कोतवाली सदर में दर्ज चोरी के मुकदमों में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। बरामद अवैध तमंचे के संबंध में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इन्हीं दर्ज मुकदमों से संबंधित है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से चोरी और नकबजनी की कई घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक डिम्पल कुमार, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल रामलखन, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव (स्वाट प्रभारी), सहायक उपनिरीक्षक शरद शुक्ला (सर्विलांस), हेड कांस्टेबल मनीष यादव, कांस्टेबल श्रीओम मिश्रा, कांस्टेबल सिकन्दर, कांस्टेबल गोल्डन, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल विकास चौहान, कांस्टेबल अरुण तथा कांस्टेबल महताब आलम (सर्विलांस)।

Related Articles

Back to top button