उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

स्वामी कैलाशानंद गिरी के द्वारा श्रीराम कथा का प्रारम्भ, गुप्ता परिवार ने निभाई जजमान की भूमिका…

शिवधाम मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के द्वारा श्रीराम कथा का प्रारम्भ, गुप्ता परिवार ने निभाई जजमान की भूमिका…

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर शिवधाम मंदिर परिसर में आज से श्रीरामकथा का विधिवत शुभारंभ हो गया, कथा का आयोजन एनआरआई गुप्ता बंधुओं द्वारा नवनिर्माणाधीन मंदिर प्रांगण में कराया जा रहा है जो 1 नवंबर तक चलेगा, कथा वाचक निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का वाचन प्रारंभ किया, उन्होंने कहा कि श्रीराम देवता नहीं, बल्कि मर्यादा, संयम और आदर्श के प्रतीक हैं। कथा के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया, गुप्ता परिवार ने जजमान की भूमिका निभाई, जिसमें परिवार की माताजी अंगूरी देवी मुख्य जजमान रहीं। कार्यक्रम में शहर के कई संत-महंत, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे वरिष्ठ पार्षद और नगर निगम के कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने भी कथा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। हालांकि कमेटी की व्यबस्थाओ को लेकर कुछ लोग असहज भी नज़र आये।

Related Articles

Back to top button