उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

कबड्डी, फुटबाल बालक वर्ग जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को इच्छुक खिलाड़ी/टीम करें संपर्क

कबड्डी, फुटबाल बालक वर्ग जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को इच्छुक खिलाड़ी/टीम करें संपर्क

रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025 क्रीडाधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय, रायबरेली के तत्वाधान में पं० दीनदायाल उपाध्याय जम्मशताब्दी के अवसर पर 29 अक्टूबर 2025 कबड्डी, फुटबाल बालक वर्ग जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडियों (टीम) की प्रविष्टि निःशुल्क है। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता के विजेता/उपविजेता, एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडियों एवं निर्णायको को पुरस्कार राशि आर०टी०जी०एस०/एन०ई०एफ०टी० के माध्यम से दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाडी/टीम के साथ आधार कार्ड, निवास-प्रमाण पत्र, बैंक पासबुएक फोटो की छायाप्रति जिसमें खाता नम्बर एवं आई०एफ०एस०सी० कोड, नाम सहित आदि स्पष्ट अथवा पठनीय हो, एक फोटो के साथ स्वाप्रमाणित किया हुआ के साथ अपनी प्रविष्ट जिला खेल कार्यालय, रायबरेली में दर्ज करा सकते है। प्रत्येक खिलाडी का आधार एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति जिसमें खाता नम्बर एवं आई०एफ०एस०सी० कोड, नाम सहित अनिवार्य है इसके बिना प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये क्रीडाधिकारी 9450450252 जिला खेल कार्यालय रायबरेली से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Related Articles

Back to top button