प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब

प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब
रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025
आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम मे, प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 अखिलेश कुमार की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा थाना गुरुबख्शगंज के अन्तर्गत ग्राम यदुनाथ सिंह का पुरवा ,आशाराम का पुर्वा में कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों एवं ढाबों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए । जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।



