डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा बने टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (टी एफ आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा बने टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (टी एफ आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष
रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025
टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (TFI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा के सर्वसम्मति से चयन पर रायबरेली जनपद के शिक्षक नेताओं ने अत्यंत हर्ष और गर्व व्यक्त किया। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षक हैरान परेशान एवं संकट में है। “डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में शिक्षक एकता और संघर्षशील नेतृत्व को विजय मिलेगी । मुकेश चंद्र द्विवेदी (जिला मंत्री) ने कहा कि प्रान्तीय अध्यक्ष डा शर्मा जी की संगठनात्मक क्षमता देश के लाखों शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।” पंकज द्विवेदी (अध्यक्ष, जिला संघर्ष समिति) ने कहा कि “डॉ० शर्मा सदैव शिक्षकों की आवाज़ को निडरता से उठाते रहे हैं,टीईटी प्रकरण में भी शिक्षक समाज को न्याय मिलेगा।” राजेश यादव (जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने कहा कि “डॉ० दिनेश चन्द्र शर्मा का संघर्ष का इतिहास है सरकार के तानाशाही रवैये पर भी संगठन संघर्ष करेगा।”
डा० चंद्रमणि बाजपेई (जनपदीय संयुक्त मंत्री) ने कहा कि “डा दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में शिक्षक हितों की लड़ाई और भी सशक्त रूप से लड़ी जाएगी।” सुधीर सिंह (कोषाध्यक्ष) ने कहा कि “डॉ० शर्मा जी को उनकी निष्ठा, कर्मठता के चलते यह दायित्व देश भर के शिक्षकों ने सौंपा है,हम निश्चित ही अपने पूर्व के संघर्षों की भांति इस संघर्ष में भी सफलता प्राप्त करेंगे।” इस अवसर पर सत्येश सिंह,(उपाध्यक्ष) उमेश त्रिवेदी,(उपाध्यक्ष), अनुराग शुक्ला (उपाध्यक्ष), अरविंद द्विवेदी (अध्यक्ष,हरचंदपुर), डा० संजय सिंह (अध्यक्ष, जगतपुर), डा० गजेन्द्र सिंह (राही ,अध्यक्ष), आदित्य पाण्डेय (अध्यक्ष, छतोह), अशोक पाल (अमावां,अध्यक्ष), सुरेन्द्र यादव (कार्यवाहक अध्यक्ष, संघर्ष समिति), दुर्गेश मिश्र (प्रचार मंत्री), विवेक मिश्र (संगठन मंत्री), शशिकांत पांडे (संगठन मंत्री), सुधीर द्विवेदी (मंत्री , संताव), अवध किशोर शुक्ल (संयुक्त मंत्री , संताव), राकेश पाल (कोषाध्यक्ष,संताव), रामेंद्र यादव( संघर्ष समिति अध्यक्ष, राही), सूर्यकान्त (संघर्ष समिति मंत्री, राही) तथा रमेश शुक्ला (उपाध्यक्ष, छतोह) ने भी बधाई देते हुए कहा कि “डॉ० शर्मा के नेतृत्व में शिक्षक समाज और अधिक संगठित, जागरूक और सशक्त होगा।” कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा के दीर्घ, सफल और संघर्षमय कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
इम्तियाज खान मंडल ब्यूरो चीफ



