#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

योग शिविर में खिलाड़ियों ने किया शीर्षासन, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

योग शिविर में खिलाड़ियों ने किया शीर्षासन, नियमित योग अपनाने का दिया संदेश

पूरनपुर : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मल्टीपरपज हॉल, सिमरिया ता. महाराजपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे शुरू हुए शिविर में पीआरडी जवानों समेत क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, कपालभाति और ॐ ध्वनि उच्चारण सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। इस दौरान ग्राम सिमरिया ता. महाराजपुर के उदीयमान खिलाड़ी रमन, अनमोल और अमन ने शीर्षासन का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से तनाव को दूर कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है। कार्यक्रम का आयोजन उनके निर्देशन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button