#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में इस्लामिया क्रिकेट कप का सफल आयोजन, फाइनल में आसिफ 11 ने पहाड़ी 11 को 10 रन से हराया, विजेता टीम और मेधावी खिलाड़ियों को किये गए पुरस्कार वितरित

सहारनपुर में इस्लामिया क्रिकेट कप का सफल आयोजन, फाइनल में आसिफ 11 ने पहाड़ी 11 को 10 रन से हराया, विजेता टीम और मेधावी खिलाड़ियों को किये गए पुरस्कार वितरित

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर महानगर के इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित इस्लामिया क्रिकेट कप का खिताब आसिफ 11 टीम ने जीत लिया है। रोमांचक फाइनल मुकाबले में आसिफ 11 ने पहाड़ी 11 को 10 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में आसिफ 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। टीम की ओर से देवांश विश्नोई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 गेंदों पर 11 छक्कों और 7 चौकों की मदद से शानदार 118 रनों की पारी खेली। जवाब में पहाड़ी 11 की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 226 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। मैच के समापन के बाद विजेता और उपविजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। आसिफ 11 के खिलाड़ी देवांश विश्नोई को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डॉक्टर खुर्रम खान, अज़हर खान, आदिल खान, माजिद अली, डॉक्टर आकिब जावेद, मोहम्मद फ़िरोज़, अंजर अली, खुर्शीद गुड्डा, आशकार खान, जमील अहमद आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button