उत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

छट पर्व के अवसर पर डी आई जी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर के घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण

छट पर्व के अवसर पर डी आई जी अभिषेक सिंह ने सहारनपुर के घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पूर्वांचल के लोगों में विशेष स्थान रखने वाले छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, अभिषेक सिंह ने जनपद सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत मानकमऊ स्नानस्थल/घाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय डी आई जी सिंह ने मौके पर मौजूद सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को छठ पूजा के लिए व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक पवित्र और आस्था से परिपूर्ण पर्व है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इसलिए, उनकी सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।उन्होंने अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता, जल पुलिस की तैनाती और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमें तत्पर रहें।पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा उन्होंने ने बताया कि भीड़ के दौरान यातायात सुचारूरूप से व्यवस्थित रखा जाए, ताकि कोई अव्यवस्था न फैले जिससे कोई भी जाम की स्थिति न बने इस पर विशेष रूप से ध्यान रखे। उन्होंने पुलिस बल से पूर्ण सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कर्तव्य निभाने को कहा। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो।
प्रशासन और पुलिस पर्व की तैयारियों को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए की जा रही हैं, ताकि यह पर्व उत्साह और शांति के साथ मनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button