#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने डीएम को दिया ज्ञापन…

रजिस्ट्री कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में दस्तावेज लेखकों ने डीएम को दिया ज्ञापन…

विशेष रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी

सहारनपुर दस्तावेज लेखक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रजिस्ट्री कार्यालय सदर द्वितीय व सदर तृतीय को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित करने व ई-रजिस्ट्री लागू करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों कार्यालयों को फतेहपुर जट्ट स्थानांतरित करने व ई-रजिस्ट्री लागू होने से दस्तावेज लेखक पूरी तरह बेरोजगार हो जाएंगे। सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस उम्र में दूसरा व्यवसाय अपनाना संभव नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि फतेहपुर जट्ट कलेक्ट्रेट से 5 किमी से अधिक दूर है। कार्यालय स्थानांतरित होने से वादकारियों व क्रेता-विक्रेताओं को आने-जाने में परेशानी होगी। सुरक्षा व यातायात की दृष्टि से भी स्थान उपयुक्त नहीं है। दस्तावेज लेखक संघ ने मांग की कि शासन को आपत्तियों से अवगत कराया जाए। कलेक्ट्रेट परिसर में ही रिक्त भूमि उपलब्ध है। सभी निबंधन कार्यालयों का निर्माण वर्तमान संचालन स्थल पर ही कराया जाए, ताकि जनहित व रोजगार दोनों सुरक्षित रहें। दस्तावेज एसोसिएशन अध्यक्ष लुकमान अहमद, आशीष वशिष्ठ,चौधरी नवाब सिंह, सोहंन कुमार, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र चौहान, लक्की धीमान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button