15 जून से 24 घंटे चालू रहेगा आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी
भीलवाड़ा में 15 जून से 24 घंटे चालू रहेगा आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा, 13 जून (2026): आगामी मानसून सीजन में संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि के खतरों से निपटने के लिए भीलवाड़ा जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (राजस्थान, जयपुर) के निर्देशानुसार, जिले में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला स्तर पर आगामी 15 जून से विशेष आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।
24 घंटे तीन पारियों में तैनात रहेगा स्टाफ
यह नियंत्रण कक्ष जिला कलेक्टर कार्यालय के कमरा नंबर 112 में स्थापित किया गया है। मानसून के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहाँ 15 जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक तीन पारियों में चौबीसों घंटे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर और अधिकारी नियुक्त
प्रशासन ने आम जनता की सुविधा और त्वरित राहत के लिए आधिकारिक दूरभाष नंबर जारी किया है। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को कमान सौंप दी गई है:
कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर: 01482-232671
नियंत्रण कक्ष प्रभारी: श्री परमजीत सिंह भाटी, नायब तहसीलदार (उपखण्ड कार्यालय, भीलवाड़ा) — मो. नं. 9772239974
सहायक प्रभारी अधिकारी: श्री रोनक शर्मा, नायब तहसीलदार
(तहसील कार्यालय, भीलवाड़ा) — मो. नं. 8955945680




