मुरादाबाद खाना मांगने पर होटल स्वामी ने ग्राहकों को जमकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुरादाबाद खाना मांगने पर होटल स्वामी ने ग्राहकों को जमकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरादाबाद जनपत के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा चौक के सामने बने ख्वाजा गरीब नवाज़ होटल पर उस वक्त हड़कंप मच गया,जब होटल मालिक और एक ग्राहक के बीच खाना मांगने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई।मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे और कुर्सियों से जमकर मारपीट शुरू हो गई।मारपीट का पूरा घटनाक्रम होटल में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राहक ने बिल को लेकर होटल स्टाफ से बहस की,जिसके बाद माहौल अचानक गरमा गया और दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई।कुछ ही देर में यह झगड़ा हिंसक रूप ले चुका था,जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही चौकी रामपुर दौराहा पुलिस मौके पर पहुंची,जिसने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है,वहीं वायरल वीडियो के आधार पर जांच भी जारी है



