#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

नगर निगम ने सामान जब्त कर जुर्माना वसूला…

नगर निगम ने सामान जब्त कर जुर्माना वसूला…

पुल खुमरान से देहात कोतवाली तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान…

विशेष रिपोर्ट – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने पुल खुमरान से देहात कोतवाली तक अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। इस दौरान अनेक दुकानदारों का सामान जब्त किया गया तथा एक दर्जन से अधिक दुकानदारों एवं फल विक्रेताओं से करीब ग्यारह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। बेहट रोड पर पुल खुमरान व बेहट बस अड्डे पर लगातार जाम लगने की शिकायत पर नगर निगम ने अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में प्रवर्तन दल व निगम के वाहनों के साथ जब पुल खुमरान पहुंचा तो सड़क पर सामान लगाकर बैठे दुकानदारों एवं ठेली-रेहड़ी वालों में खलबली मच गयी। अनेक ठेली वाले जहां अपनी रेहड़ी-ठेली लेकर भाग खडे़ हुए वहीं अनेक दुकानदारों ने आनन फानन में अपना सामान दुकानों के भीतर फंेक दिया। अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि पुल खुमरान से कोतवाली देहात तक 50 से अधिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान सड़क पर सामान फैलाकर बैठे दुकानदारों व बीच सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले करीब एक दर्जन लोगों से ग्यारह हजार जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा तीन रेहडी, दो काउण्टर, एक बैंच भी जब्त की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद निगम की ओर से एसएसपी को पत्र लिखा गया है कि शासनादेश के अनुसार अगर उक्त क्षेत्र में पुनः अतिक्रमण होता है तो उसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय थाना प्रभारी निरीक्षक की होगी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल होम बहादुर गुरुंग व प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button