उत्तर प्रदेशपीलीभीतपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़

सुविधा शुल्क न देने पर नर्सों की लापरवाही से नवजात की मौत!

सुविधा शुल्क न देने पर नर्सों की लापरवाही से नवजात की मौत!

मानवता शर्मसार — पीड़ित परिवार ने की कार्रवाई की मांग | SvasJsNews

पूरनपुर (पीलीभीत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में रिश्वतखोरी का भयानक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पैसे की भूख ने इंसानियत को निगल लिया — सुविधा शुल्क न देने पर नर्सों की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।
सूत्रों के अनुसार, 22 अक्टूबर 2025 को विशाल पुत्र रामस्वरूप ने अपनी पत्नी सोनी की डिलीवरी इसी अस्पताल में करवाई थी। आरोप है कि स्टाफ ने बच्चे की देखरेख के नाम पर ₹3000 “सुविधा शुल्क” मांगा। जब विशाल ने यह रकम देने से इनकार किया, तो नर्सों ने नवजात की देखभाल में घोर लापरवाही बरती, जिसके चलते बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद व्यथित पिता विशाल ने कोतवाली पूरनपुर में नामजद लिखित प्रार्थना पत्र देकर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के प्रतिनिधि ने चेतावनी दी है —

“अगर इस बार दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।”

वहीं, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ती अवैध वसूली पर कड़ा रोष जताया है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है — इससे पहले भी कई बार स्टाफ पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं, लेकिन आज तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार ग्राम पंचायत उदरहा, थाना घुंघचाई, विकासखंड पूरनपुर, जनपद पीलीभीत का निवासी है।

एक नवजात की मौत ने सरकारी व्यवस्था की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं… आखिर कब तक पैसों की कीमत पर जिंदगी तौली जाएगी?

Related Articles

Back to top button