त्रिवेणी धाम सेन मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त निर्विरोध अध्यक्ष कैलाश सेन बडलियास का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
सत्यनारायण सेन गुरला

त्रिवेणी धाम सेन मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त निर्विरोध अध्यक्ष कैलाश सेन बडलियास का भीलवाड़ा में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा – त्रिवेणी धाम सेन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ समाजसेवी, राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सेन समाज के भामाशाह कैलाश जी सेन बडलियास के निर्विरोध मनोनीत होने पर भीलवाड़ा में हर्ष की लहर है। इस उपलक्ष्य में राष्ट्रीय नाई महासभा, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष महेश सेन सांवरिया एवं शहर अध्यक्ष प्रहलाद सेन के नेतृत्व में समस्त सेन समाज एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से ’वेलकम सैलून’ पर एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न पदाधिकारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश सेन का पारंपरिक साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कैलाश जी के सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में त्रिवेणी धाम सेन मंदिर ट्रस्ट नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज को एक नई व सकारात्मक दिशा मिलेगी।
इस गरिमामय समारोह में क्षौरकार समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सेन, महावीर सेन, संरक्षक रामप्रसाद सेन, सत्यनारायण सेन, राष्ट्रीय नाई महासभा के संयोजक राकेश सेन, कोषाध्यक्ष दिनेश सेन, कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर सेन, सचिव प्रेम सेन, संरक्षक रमेश सेन ’आजाद’ उपस्थित रहे।इसके साथ ही सेन सेवा संस्थान भीलवाड़ा से शिवराज सेन, सुनील सेन, दीपक सेन तथा सेन युवा एकता मंच के अध्यक्ष सागर सेन, ओम सेन, दीपक सेन, कालू सेन, बंटी सेन, किशन सेन, अमित सेन, मुकेश सेन, बजरंग सेन, प्रदीप सेन, कैलाश सेन, आर्यन सेन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु और युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने समाज को संगठित करने और समाज हित में निरंतर निरूस्वार्थ भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया



