सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। भाजपा राजस्थान युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा देर रात घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के युवा चेहरे रामपाल चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पांसल निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी को प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले भर के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रियता के चलते रामपाल चौधरी को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।हाल ही में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान चौधरी ने अकेले करीब 2500 युवाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाकर जिले में रिकॉर्ड बनाया था। भीलवाड़ा जिले में स्थानीय विधायकों और जिलाध्यक्ष के बाद सर्वाधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हुआ।

संगठन ने उनके उत्कृष्ट कार्य, युवाओं में मजबूत पकड़ और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश टीम में स्थान देकर यह संदेश दिया है कि मेहनती कार्यकर्ताओं को पार्टी हमेशा सम्मान देती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रामपाल चौधरी सोशल मीडिया और ग्राउंड लेवल पर युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति की खबर मिलते ही पांसल सहित पूरे भीलवाड़ा जिले में समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से रामपाल चौधरी को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।



