#SvasJsNewsबरेलीब्रेकिंग न्यूज़भारतीय रेल

बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत: बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच चलेगी अनारक्षित विशेष ट्रेन

बरेली, 2 मई 2026। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर तथा गोरखपुर से बोरीवली टर्मिनस के बीच एक जोड़ी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से मुंबई और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 03 मई 2026 को बांद्रा टर्मिनस से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बोरीवली, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा जंक्शन, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, सीतापुर, गोण्डा, बस्ती और खलीलाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09158 गोरखपुर–बोरीवली टर्मिनस विशेष ट्रेन 04 मई 2026 को गोरखपुर से रात 8:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, सीतापुर, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, मथुरा, कोटा, वड़ोदरा और सूरत होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 अनारक्षित श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इसके अलावा एलएसएलआरडी और एलडब्ल्यूएलआरआरएम श्रेणी के एक-एक कोच भी लगाए जाएंगे।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।

#SvasJsNews

Related Articles

Back to top button