बिहारीगढ़ में शांति भंग की आशंका में सात गिरफ्तार

बिहारीगढ़ में शांति भंग की आशंका में सात गिरफ्तार
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें उप-जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया।
बिहारीगढ़ थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फरमान, शाहनवाज, जावेद, सुलेमान, सकिर और उस्मान निवासी ग्राम बादशाहपुर तथा अंकित निवासी कस्बा बिहारीगढ़ शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। शांति भंग की आशंका के मद्देनजर सभी का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे।



