अंतरजनपदीय ट्यूबवेल तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़-5 शातिर गिरफ्तार

अंतरजनपदीय ट्यूबवेल तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़-5 शातिर गिरफ्तार
भारी उपकरण बरामद एसएसपी अभिनंदन के नेतृत्व में कार्रवाई से किसानों को राहत…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस ने ट्यूबवेल, दुकानों और बिजली उपकेंद्रों से चोरी करने वाले अंतरजनपदीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है-यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के कुशल नेतृत्व, एसपी देहात मयंक पाठक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद्र के पर्यवेक्षण में की गई है – प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छुटमलपुर क्षेत्र में ईदगाह के पीछे छापेमारी कर अमजद उर्फ उर्मिला, वंश, नौमान, आकाश उर्फ काशी और रहीश को दबोच लिया-गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, टूल बॉक्स, करीब 2.5 किलो तांबे का तार और अर्थिंग रॉड बरामद हुए हैं-पूछताछ में आरोपियों ने खेतों में लगे ट्यूबवेल, सुनसान दुकानों और बिजली उपकेंद्रों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें कबूल की हैं-पुलिस के अनुसार गिरोह नशे की लत और पैसों की जरूरत के चलते चोरी करता था और सामान कबाड़ियों को बेच देता था। एसपी देहात मयंक पाठक के अनुसार सभी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है-इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है!



