#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
सहारनपुर जनपद की तीतरों पुलिस का नशातस्कर पर कड़ा प्रहार 60 लाख रुपये के लगभग की स्मैक बरामद

सहारनपुर जनपद की तीतरों पुलिस का नशातस्कर पर कड़ा प्रहार 60 लाख रुपये के लगभग की स्मैक बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर“ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना तीतरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है थानाध्यक्ष तीतरों विकास चारण की पुलिस टीम ने 300 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 60 लाख रुपये) के साथ एक शातिर तस्कर शाहरूख को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल फोन और स्विफ्ट कार भी बरामद हुई। यह कार्रवाई एसएसपी अभिनंदन के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी हरियाणा के पानीपत का निवासी है और नशे का कारोबार करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।



