खेत में आपसी विवाद को लेकर, लाठी डंडों से हमला दो युवक गंभीर सरकारी हॉस्पिटल सहारनपुर रेफर….

खेत में आपसी विवाद को लेकर, लाठी डंडों से हमला दो युवक गंभीर सरकारी हॉस्पिटल सहारनपुर रेफर….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर बिहारीगढ़
सुंदरपुर शाकंभरी रोड पर स्थित थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुरडीखेड़ा चानचक में खेत से जबरदस्ती पानी का पाइप निकालने को लेकर विवाद हो गया जिसमें विपक्षियों ने पीड़ित पक्ष पर जान से मारने की नीयत से *अमित पुत्र पोनी, कुलदीप पुत्र प्रीतम सिंह, प्रीतम पुत्र रामकुमार* ने लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसमें *राजेश पुत्र महेंद्र सिंह, सोपाल पुत्र लाल सिंह* गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पुलिस की मदद से सीएससी फतेहपुर पहुंचाया दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सहारनपुर के लिए रेफर किया गया मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी।



