#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय हनुमान दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय हनुमान दल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत | 28 अप्रैल 2026

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि यह पहल शहर की पहचान को नई ऊंचाई देगी और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी।

ज्ञापन में बताया गया कि पीलीभीत ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों से समृद्ध नगर है। यहां जामा मस्जिद, श्री गौरी शंकर मंदिर, प्राचीन गुरुद्वारा, गोमती उद्गम स्थल, टाइगर रिजर्व और चूका स्पॉट जैसे प्रमुख स्थान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐसे में गांधी स्टेडियम, जो खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, वहां विशाल तिरंगा स्थापित करना शहर के गौरव को और बढ़ाएगा।

संगठन का कहना है कि 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों में जोश भरेगा, बल्कि नेपाल और चीन जैसे पड़ोसी देशों से आने वाले लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस दौरान राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष अमित गुप्ता, संरक्षक जगदीश सक्सेना, स्वतंत्र देवल, जिला प्रवक्ता रामानुज बस्ती, जिला महामंत्री संगठन संतोष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राहुल गजवानी और रवि सक्सेना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में गांधी स्टेडियम में भव्य तिरंगा स्थापित करने की मांग दोहराई।

Related Articles

Back to top button