#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना गंगोह पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना गंगोह पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वादी मुकदमा द्वारा थाना गंगोह पर इस आशय की तहरीर दाखिल की गयी कि दिनांक 17/04/2026 को अभियुक्त शिवम पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम दूधला थाना गंगोह जिला सहारनपुर के द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री को घऱ मे बन्धक बनाकर दुष्कर्म किया गया तथा अभियुक्त की चाची के द्वारा षडयन्त्र कर अभियुक्त शिवम उपरोक्त को मौके से भगा दिया था । दाखिला तहरीर के आधार पर थाना गंगोह पर मु0अ0स0 203/2026 धारा 64(1)/61(2)/127(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये, जिनके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह श्री संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में गंगोह पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 24/04/2026 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम दूधला थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
शिवम पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम दूधला थाना गंगोह जिला सहारनपुर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. म0उ0नि0 खुशबु थाना गंगोह जिला सहारनपुर ।
2. हे0का0 321 राहुल कुमारथाना गंगोह जिला सहारनपुर ।
3. म0का0 1881 शीतल थाना गंगोह जिला सहारनपुर ।
4. म0का0 79 संगीता थाना गंगोह जिला सहारनपुर ।

Related Articles

Back to top button