#SvasJsNewsजालौरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भागीदारी

ब्यूरो: समरथाराम सुंदेशा-SvasJsNews | राजस्थान

कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पांथेडी में भक्ति की भव्य झलक।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भागीदारी

ब्यूरो: समरथाराम सुंदेशा-SvasJsNews | राजस्थान

राजस्थान के जालोर जिले के पांथेडी गांव में आज आस्था, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। पंचमुखी महादेव मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह विशाल कलश यात्रा गांव की विभिन्न गलियों, बस स्टैंड और मुख्य हाईवे से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान हाथी, घोड़े, ऊंटगाड़ी और सजे-धजे रथों पर विराजमान साधु-संतों एवं देवी-देवताओं की प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को समिति सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह ठंडे पानी और जूस की विशेष व्यवस्था भी की गई।


सुरक्षा व्यवस्था के लिए सायला थाना पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही, जहां हेड कांस्टेबल बाबूलाल सोनू सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।गौरतलब है कि पांथेडी नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों से सुंधा माताजी एवं बाबा रामदेव जी का भव्य शिखरबद्ध मंदिर निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी उपलक्ष्य में विक्रम संवत 2083, वैशाख शुक्ल अष्टमी, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन, समिति सदस्य एवं ग्रामवासी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद के साथ-साथ पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि भीषण गर्मी में भी किसी को परेशानी न हो। यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम चार दिनों तक चलेगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पांथेडी गांव इस समय पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button