चार डंपर सीज, चेकिंग अभियान जारी

चार डंपर सीज, चेकिंग अभियान जारी
संवाददाता -मो कलीम अंसारी
बुग्गावाला सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरे चार डंपरों को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की रात्रि थाना बुग्गावाला पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए खनन सामग्री से लदे चार डंपरों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



