#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागसहारनपुर

थाना सदर बाजार, साइबर हैल्प डैस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के माध्यम से ठगे गये 32,654/- रुपये पीडिता के खाते मे वापस कराये गये



थाना सदर बाजार, साइबर हैल्प डैस्क टीम द्वारा साइबर ठगी के माध्यम से ठगे गये 32,654/- रुपये पीडिता के खाते मे वापस कराये गये

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में पीड़िता निशा मित्तल पत्नी दीपक मित्तल निवासी पंत विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर के साथ अज्ञात साइबर ठग द्वारा पीडिता के व्हाटस्अप पर शादी के कार्ड की apk फाईल भेजकर साइबर फ्राड कर 97,099/- रुपये ठग लिये गये थे। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे पीडिता निशा मित्तल द्वारा साइबर हैल्पलाईन नम्बर 1930 पर शिकायत संख्या 33112250180348 दर्ज करायी तथा थाना सदर बाजार पर उक्त प्रकरण के सम्बन्ध मे दिनांक 01.02.2026 को मु0अ0स0 64/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर ठगी मे आनलाइन धोखाधड़ी कर ठगे गये रूपयो की वापसी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल देव के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार साइबर हेल्प डेस्क टीम/विवेचक द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आनलाईन धोखाधडी के माध्यम से ठगे गये  97,099/- रूपये मे से 32,654/- रुपये की धनराशि पीडिता के खाते में वापस करायी गयी । धनराशी वापस आने पर पीडिता व पीडिता के पति दीपक मित्तल द्वारा थाना सदर बाजार साइबर हैल्प डैस्क का आभार प्रकट किया गया।

खाते में वापस करायी गयी धनराशि-
 32,654/- रुपये

साइबर हैल्प डैस्क टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक कपिल देव थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर। (विवेचक)
2. निरीक्षक बीरबल सिह थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
3. कम्प्यूटर ऑपरेटर गौरव मठान थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।(साईबर सैल)
4. म0है0का01133 अनवेष थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।

Related Articles

Back to top button