#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

खनन कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले पत्रकार सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार, 30 लाख की नकदी बरामद

खनन कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले पत्रकार सहित 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 3 गिरफ्तार, 30 लाख की नकदी बरामद

विशेष रिपोर्ट  -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बेहट खनन कारोबारियों और स्टोन क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूलने के मामले में बेहट पुलिस ने एक पत्रकार सहित चार नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों को तीस लाख रुपए की नगदी व दबाव बनाकर स्टोन क्रेशर में पार्टनर डीड सहित अन्य जरूरी कागजात बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
हरियाणा के थाना बुड़िया के गांव मढौली गागर जिला यमुनानगर निवासी करण सिंह पुत्र जयपाल सिंह का कहना है कि वह खनन व्यवसायी है और उसका ग्राम बरथा कोरसी थाना व तहसील बेहट जिला सहारनपुर में नीलकंठ के नाम से स्टोन क्रेशर है तथा परिवार के नाम पर तहसील बेहट में खनन पट्टा भी स्वीकृत है जो अभी संचालित नहीं हुआ है। करण के मुताबिक सरकारी पट्टे से कच्चा माल खरीदकर उसको क्रेशर पर पिसकर गिट्टी, डस्ट अन्य प्रकार के मटेरियल तैयार कर बाजार में बिक्री करता है। नियमानुसार जीएसटी, इनकम टैक्स आदि टैक्स सरकार को देता है और करोड़ों रुपयों का राजस्व राज्य सरकार को दे चुका है। परन्तु करीब एक वर्ष से एक व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार निवासी नानौली ने अपने पुत्र प्रिंस, ईश्वरपाल, गौरव मिश्रा पत्रकार व विभिन्न विभागों गोपनीय व अन्य लोगों का एक गैंग बना रखा हैं जो अपने यूट्यूब चैनल ग्रीन ऑर्गेन फार्म पर प्रार्थी व अन्य स्ट्रोन क्रेशर व्यवसायी की झूठी व मनगढंत बाते बताते हुए यूट्यूब पर डालता रहता है। आरोप है कि उसको यूट्यूबक्षचैनल की आड़ में ठगी ब्लेकमेलिग व अवैध उगाही अपने उक्त साथीयों के साथ मिलकर कर रहा हैं पिछले कुछ दिनों से अवैध रुपयों की माँग नाजायज दबाव बनाकर डरा धमकाकर करता चला आ रहा हैं और उसे जान से मार देने की धमकी देकर उसके परिवार की प्रतिष्ठा को समाज में सोशल मीडिया के माध्यम से उसके व्यवसाय के सम्बन्ध में बदनामी फैलाने की बात करते हुए परिवारीजन को भी जान से मारने की धमकी स्वम् व अपने साथियों के साथ मिलकर दे रहा हैं और लगातार रंगदारी के रुप में डेढ़ करोंड़ रुपये या प्रार्थी के स्टोन क्रेशर में 8 प्रतिशत की साझेदारी की माँग कर रहा हैं। जबकि प्रार्थी प्रिंस व ईश्वरपाल व सुरेन्द्र को समय समय पर लाख 50 हजार रुपये कुल 5 लाख रुपये भी दे चुका हैं। इनके ड़र व भय के कारण कई बार बात चीत करने का प्रयास किया लेकिन ये लोग मानने को तैयार नही हैं और कहते हैं कि यदि हमारी डिमाण्ड पूरी नही की तो फर्जी व झुठे 307 के मुकदमें लगाकर जेल भिजवाकर रहेगें व जेल में सड़ा देगें और जमानत नही होने देगें इकबाल बाला के पास बड़े वकील का ग्रुप हैं व बड़े बड़े लोगों से जानकारी हैं, वही हमारा शिकायत करने व कोर्ट में मुकदमा व हाई कोर्ट में रिट पिटिशन आदि डालते हैं हाजी इकबाल बाला के कहने पर फ्री में सहयोग व केस लड़ते हैं। जिनकी फीस का खर्च भी इक हैं। इकबाल बाला व उसके परिवार व सहयोगियों से अकेले हम ही उसका सहयोग करते हैं, इस लिए इकबाल बाला हमारी फाईनंसियल मदद करता हैं आदि बता कहते हुए अकेले में बुलाकर जान से मारने की धमकी व जान से मारने की धमकी व फ्राड़ आदि के झुठे मुकदमें लिखवाकर जेल भिजवाने व जीवन भर जेल में सड़ाये जाने व उक्त बात पुलिस इत्यादि को न बताये जाने कि धमकी लगातार दी जा रही हैं। सुरेन्द्र व उसका लड़का प्रिंस कहता हैं कि मैं हाजी इकबाल बाला से काफी समय से जुड़ा हुआ हूँ, वर्तमान में हम ही उसके साथ खडे हैं, और वह हमारा फाइनेंसर है। और हमारी इकबाल बाला से व्हाट्सएप कल के माध्यम से बात होती रहती है और उसके लड़के जब से जेल से छूटकर आए हैं उनसे भी मिलता रहता हूँ और मेरा बेटा भी दुबई में इकबाल बाला से जाकर मिलता रहता है और रुपयों का लेन-देन होता है। इकबाल बाला के विरुद्ध जिन लोगों ने भी धोखा दिया हैं उसका भी इलाज हम लोग ही करेगें, इकबाल के शुरू से साथ रहने के कारण खनन की क्या शिकायत करनी है, किसको कैसे दबवाना है, किससे मिलना है, मुझे यह सब इकबाल बाला के माध्यम से जानकारी रहती हैं। दिनांक 19.03.2026 को ईश्वरपाल व प्रिंस हमारे घर आए और बातचीत के दौरान उनके द्वारा कहा कि हमारा वजन भारी है, अगर पूरा पाड़ सको तो ही बैठकर बात करने का फायदा है। तुम्हे अपनी जान छुड़ानी हैं तो प्रिंस व ईश्वरपाल से बात कर लो, और स्टोन क्रेशर के अन्य लोगों के चक्कर में मत पड़ों। दिनांक 26.03.2026 को ईश्वरपाल व प्रिंस मेरे घर आये, और रुपये देने की माँग की इस पर मेरे द्वारा बैठने व चाय-पानी के लिए कहा गया इस दौरान प्रिंस ने कहा कि पापा ने कहा है कि 5 करोड़ से कम बात मत करना, तो मैने इन्हे इतने पैसे देने से मना कर दिया गया कि हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं। तो ईश्वरपाल व प्रिंस ने कहा कि इकट्ठे पैसे नहीं दे सकते हो तो आप अपने क्रेशर में 8 पैसे का हिस्सेदार बनाओ, हम पार्टनरशिप डीड तैयार करवाकर आपको दे देंगे और आपको 20 लाख रुपये तो देने ही पड़ेंगे क्योंकि अपने ग्रुप में शामिल सभी लोगों को भी पैसे देकर मनाना है। इस पर मेरे द्वारा अपने परिवार के लोगों से बात करके बताने को कहा कि मैं बात करके आपको बुला लूंगा। दिनांक 03.04.2026 को प्रिंस व ईश्वरपाल मेरे घर आए और पार्टनरशिप डीड के बारे में बातचीत की। दिनांक 04.04.2026 को करीब 10-11 बजे मुझे ईश्वरपाल व प्रिंस ने कल करके तहसील में आने को कहा, मैंने कहा कि तुम ही कागज तैयार करा लो, मैं बाहर हूँ अपने सीए को भेज रहा हूँ हूँ।
दिनांक 07.04.2026 को सुरेन्दर, ईश्वरपाल व प्रिंस आये वहां रणवीर प्रधान जी, प्रदीप राणा आदि लोग मौजूद थे। सुरेन्द्र ने कहा कि मैं रुपये लेने की बात चीत करने के लिए बहुत कम जाता हूँ, जो प्रिंस व ईश्वरपाल ने कह दिया वही फाइनल है, बाकी आपको जब मेरी जरूरत पड़ेगी मैं हाजिर हो जाऊंगा। उसके बाद सुरेन्द्र, प्रिंस व ईश्वरपाल हमारे घर से चलते वक्त मुझे पार्टनरशिप डीड पर हस्ताक्षर करने आने की बात कहकर चले गयें। दिनांक 08.04.2026 को ईश्वरपाल व प्रिंस का फोन आया कि मिलना है, तो मैंने ग्राम पंचकुआ में मेरे परिचित के वासुदेव स्टोन क्रेशर थाना चिलकाना पर इनको आने को कहा तो ये करीब 3 बजे क्रेशर पर आए और आते ही बोले कि करण हमें बेवकूफ समझ रहे हो, इतने झूठे मुकदमे बनवाएंगे कि जीवन भर जेल में सड़ जाओगे और हमारी खोपड़ी घूम गई तो जान से हाथ भी धो बैठोगे। हमें आज के आज ही सारा मामला निपटाना है, तुमने हमारा एक महीने से बेवकूफ बना रखा है। और हमें उलझाकर रखा हुआ हैं, यदि तुम ये सोच रहे हो कि हम अकेले हैं, हमारे पास बदमाश भी हैं, अभी ऊपर पहुंचा देंगे। ये काम ऐसे ही नहीं करते हैं, हमारा ग्रुप बहुत बड़ा है और जब हम कहीं जाते हैं तो ग्रुप के लोग आसपास लगे रहते हैं और स्टोन क्रेशर के व्यवसायी को पीछे अपने ग्रुप में शामिल गोपनीय विभाग के आदमी भी लगा रखे हैं। इस पर मैंने डरते हुए गिड़गिड़ाते हुए बैठने को कहा तो उन्होंने कहा कि जोबात हुई थी उसके बारे में बात करो, यहां तुम्हारे लोग हैं, यहां हम बात नहीं करेंगे, क्योकि यहाँ कैमरे लगे हैं। बाहर आ जाओ क्रेशर से पठेड़ जाने वाले रास्ते पर मिलते हैं। मैं अपनी कार लेकर पठेड़ जाने वाले रास्ते पर उनकी कार के पीछे-पीछे चला गया। थोड़ी दूर जाकर उन्होंने कार रोक ली और कहा कि रुपये लाए हो या नहीं। तो मैंने कहा कि रुपये लेकर आया हूँ, इस पर प्रिंस व ईश्वरपाल ने मुझसे गाड़ी में रखा 10 लाख रुपयों का थैला ले लिया । इसके बाद प्रिंस ने कहा कि पापा ने कहा है आज ही सारा मामला निपटाना है और अपनी कार से स्टाम्प पेपर निकालकर कहा कि हमने पार्टनरशिप डीड बना दी है और हमने हस्ताक्षर कर दिए हैं, अब तुम भी कर दो। तो मैंने कहा कि मैं अपने घरवालों से बात करके तथा अपने सीए के साथ आकर के ही हस्ताक्षर करूंगा, इस पर प्रिंस नाराज होकर बोला कि करण तेरा वक्त आ गया है, तुझे आज जान से ही हाथ धोना पड़ेगा। तू हमारी पावर को नहीं पहचान रहा है, तेरे खिलाफ 307 व अन्य फर्जी मुकदमा व स्टोन क्रेशर के सम्बन्ध में इतनी फर्जी शिकातये करेगें कि खनन का व्यापार करना तो दुर जीवन भर जेल में सड़ेगा ओर सारा कारोबार ठप हो जायेगा यहां से लेकर लखनऊ तक हमारे आदमी बैठे हैं। यदि आज हमारा काम नहीं हुआ तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पर मैंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे एक मौका दे दो, मैं एक-दो दिन में या तो आपकी डिमांड पूरी कर दूंगा या इन कागजों पर हस्ताक्षर कर दूंगा। तो प्रिंस ने कहा कि या तो जल्द से जल्द पार्टनरशिप डीड पर हस्ताक्षर कर देना या हमारी डिमाण्ड पूरी कर देना, मैं व मेरा परिवार सुरेन्द्र व उसके गैंग द्वारा मांगी गई रंगदारी व आजीवन जेल में सड़ाने के फर्जी मुकदमों तथा इकबाल बाला से सम्बन्ध होने के कारण भयभीत व डरा हुआ है। प्रिंस मुझसे बार-बार व्हाट्सएप कल पर बात करके या मेरे घर आकर मुझे धमका रहा है और पार्टनरशिप डीड पर हस्ताक्षर करने को कह रहा है । मैंने उनसे कहा कि मुझे पैसे का इंतजाम करने के लिए वक्त दो, तो उन्होंने कहा कि हमें बताओ कल कितने रुपये दे सकता है। मैंने 20 लाख रुपये देने की बात कही है और बाकी पैसे बाद में देने को कहा है। मैने 7 लाख रुपये बैंक से नकद व बाकी पैसे अपने मिलने वालो से लेकर आज उनके बताए अनुसार ब्लैकमेलींग की धनराशि 20 लाख रुपये देने के लिए धमकी दी हैं मैं इनके फोन व किस स्थान पर जाना हैं उसके इन्तजार में हूँ। मेरा मुकदमा दर्ज कर इन ब्लैकमेलर द्वारा मांगी गई रंगदारी से पीछा छुड़ाने व रंगदारी के रुप में दी गई रकम तथा जबरदस्ती तैयार की गई पार्टनरशिप डीड के संबंध में कार्यवाही करने की कृपा करें, जिससे कि एक कारोबारी व उसका परिवार भयमुक्त होकर जीवन जी सके तथा अपने कारोबार को भय मुक्त होकर कर सकें। ये लोग व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं मेरे घर पर सीसीटीवी कैमरा लगे होने के कारण घर पर आने के दौरान व बातचीत की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं जो मैं आपको उपलब्ध करा दुगाँ।

Related Articles

Back to top button