ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
(मुरादाबाद जनपद) के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में
नेशनल रेलवे लाइन लक्ष्मीपुर कट्टई गांव के पास ट्रेन के दरवाजे से गिरकर युवक की मौत हो गई, उसके साथी संतोष कुमार, चंदन सिंह निवासी सादिकपुर बगिचा, थाना मनीर, जिला पटना, बिहार ने बताया कि वह छः लोग थे, जोकि लुधियाना फेक्ट्री में टी शर्ट सिलने का काम करने गए थे, हम सभी लोग शुक्रवार को लुधियाना से ट्रेन सवार होकर अपने घर जा रहे थे, वह शनिवार सुबह के समय मुरादाबाद पहुंचे तो मृतक सनी (18) पुत्र ललित राय निवासी सादिकपुर बगिचा, थाना मनीर जिला पटना बिहार यह कहकर ट्रेन के दरवाजे पर गया
था, की हवा लेकर वापस आ जाएगा जबकि साथी राजू , दीपक, धीरज संतोष कुमार, चंदन सिंह सभी साथी सीट पर जा कर बैठ गए थे, जब ट्रेन मुरादाबाद से रामपुर पहुंची तो दरवाजे पर जाकर देखा तो सनी दरवाजे पर नहीं था जब उसको फोन किया तो उसने नंबर नहीं उठाया इसी बीच फिर से फोन किया तो दोवारा में रेलवे पटरी पर घूमने वाले रेल कर्मी ने फोन उठाया और जानक. ारी दी, की तुम्हारा साथी रेलवे लाइन के साइड में मृत अवस्था में पड़ा है, तब हम सभी साथी मौके पर पहुंचे, तो देखा की वह मृत अवस्था में पड़ा है, जिसकी सूचना हमने उसके परिजनों को दी, जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के उपनि. रीक्षक विनोद कुमार शर्मा, कांस्टेबल मुकेश चन्द्र मीना और थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया है।



