थाना कुतुबशेर सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

थाना कुतुबशेर सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
विशेष रिपोट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर/अभियुक्त गुलफाम पुत्र रशीद निवासी मछियारो का मौहल्ला, शाहनूर मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर को रामगढ नहर पुल से चिलकाना रोड पर नहर की पटरी पर ईंट के भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 160/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
गुलफाम पुत्र रशीद निवासी मछियारो का मौहल्ला, शाहनूर मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर, जिला सहारनपुर
बरामदगी-
13 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्त गुलफाम का अपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 66/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
2. मु0अ0सं0 160/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का विवरण-
1. उ0नि0 बलवीर सिंह थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 आकाश कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
3. है0का0 388 कपिल कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
4. है0का0 31 सुभाषचन्द थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
5. का0 1215 कपिल कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।



