#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

गुर्जर समाज फिजूलखर्ची व दिखावे से बचकर अपने बच्चों को दिलायें उच्च शिक्षा

मुस्लिम गुर्जर व हिन्दू गुर्जर आपस में भाई-भाई।

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर प्रतिहार महासंघ (रजि0) के बैनर तले आयोजित सहारनपुर प्रतिभा सम्मान संसद एवं चिंतन सम्मेलन में गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज उत्थान की दिशा में कार्य करने के साथ ही अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने बच्चों की शादी सादगी के साथ दहेजरहित करने तथा शादी समारोह में फिजूलखर्ची व दिखावे की प्रवृत्ति से भी दूर रहने की आवश्यकता पर बल दिया। स्थानीय जनमंच सभागार में आयोजित सहारनपुर प्रतिभा सम्मान संसद एवं चिंतन सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री व एम0एल0सी0 चौधरी विरेन्द्र सिंह एवं सपा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन सहित सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज व क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि गुर्जर समाज के लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज उत्थान की दिशा में सकारात्मक प्रयास करना चाहिए क्योंकि लोकतंत्र में एकजुटता के बल पर ही अधिकार व सम्मान हासिल किया जा सकता है। पूर्व मंत्री व एम0एल0सी0 चौधरी विरेन्द्र सिंह ने गुर्जर समाज से अपने बच्चों की शादी सादगी व दहेज रहित करने का आह्वान करते हुए कहा कि गुर्जर समाज को मंढे में दाल-चावल की अपनी परंपरा को पुनः शुरू करना चाहिए। सपा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि शिक्षा के बल पर ही कोई भी समाज तरक्की कर सकता है, इसलिए गुर्जर समाज अपने अन्य खर्चों में कटौती कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का कार्य करें। पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि गुर्जर समाज फिजूलखर्ची से बचकर सादगी के साथ अपने बच्चों के विवाह सम्पन्न कराकर समाज के सामने एक नई मिशाल कायम करें ताकि अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिल सके। सांसद इकरा हसन व विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि चाहे हिन्दू गुर्जर हो या मुस्लिम गुर्जर दोनों एक ही वंश की संतान हैं। परन्तु कुछ लोग गुर्जर समाज में धर्म के नाम पर खाई पैदा करना चाहते हैं, लेकिन हमें मिल-जुलकर उनके मंसूबों को नाकामयाब करने की जरूरत है। सम्मेलन को शामली जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, जिला सहकारी बैंक के निदेशक राजसिंह माजरा ने भी संबोधित किया तथा समाज के लोगों से अपने बच्चों की शादी में कम से कम लोगों को आमंत्रित करने की जरूरत बतायी। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए नेपाल सिंह कसाना ने कहा कि समाज के लोग मिलजुलकर अलग अलग स्थानों पर कोचिंग सेन्टर एवं शिक्षण संस्थान स्थापित करने का काम करें ताकि समाज के बच्चे अधिक से अधिक संख्या में उच्च पदों पर पहुंच सके। कार्यक्रम का संचालन अमर चौधरी व प्रवेश गुर्जर एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख डा0 सुभाष चौधरी, ब्लाक प्रमुख दिनेश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, प्रीतम सहजवा एडवोकेट, सुदेश प्रधान, चौधरी प्रवीन बान्दुखेडी, विक्की पुजना, मोहित बांदुखेड़ी , नीरज प्रधान, संजय बहरामपुरा, जसवीर सिंह, लक्ष्य तोमर, सुधांशु तोमर, सचिन चौधरी , सतेन्द्र तोमर, धनवीर एडवोकेट झरौली, बिट्टू प्रधान आदि भारी संख्या में गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button