#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

थाना गागलहेडी, पुलिस द्वारा लूट की झूठी घटना कारित कर 12 लाख 80 हजार रूपये गबन करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गबन किये गये 10 लाख 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

थाना गागलहेडी, पुलिस द्वारा लूट की झूठी घटना  कारित कर 12 लाख 80 हजार रूपये गबन करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से गबन किये गये 10 लाख 50 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर अवगत कराना है कि दिनांक 05.04.2026 को वादी श्री सोम शर्मा स्व0 श्री जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी गली नं0 20 नीयर स्काई वर्ड पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर रूडकी थाना गंगनहर जिला हरिद्वार की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त ललित कुमार पुत्र ईसम सिहँ नि0 तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड द्वारा लूट की झूठी घटना दिखाकर वादी के 12 लाख 80 हजार रूपये हडप लेने के आधार पर थाना गागलहेडी पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 316(2)/212(A) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त की घटना मे अभियुक्तगण (1) विनय कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड (2)  रोहित पुत्र तेलू उर्फ प्रदीप निवासी भुरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार (3) अन्य साथी नाम भी प्रकाश मे आया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा घटना का सज्ञान लेकर वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतू निर्देशित किया गया । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा मय पुलिस टीम के दिनांक 10.04.2026 को वांछित अभियुक्तगण (1) ललित कुमार पुत्र ईसम सिहँ निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड (2) विनय कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड (3)  रोहित पुत्र तेलू उर्फ प्रदीप निवासी भुरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार को भगवानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से गबन किये गये 10 लाख 50  हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस नम्बर  UK08BJ0233 रंग काला बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. ललित कुमार पुत्र ईसम सिहँ निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
2. विनय कुमार पुत्र रविन्द्र निवासी तेजूपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड
3. रोहित पुत्र तेलू उर्फ प्रदीप निवासी भुरनी खतीरपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार

बरामदगी का विवरण-
 10 लाख 50 हजार रूपये
 01 मोटरसाईकिल UK08BJ0233

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 श्री उ0नि0 सुभाषचन्द्र थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
3. उ0नि0 शिव कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
4. का0 398 नरदेव सिंह थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।
5. का0 1345 सुशान्त कपिल थाना गागलहेडी जनपद सहारपुर ।
6. का0 1755 अनुज कुमार थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर ।

7. होमगार्ड मो असलम अंसारी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

Related Articles

Back to top button