#SvasJsNewsजालौरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य तैयारियां जोरों पर – SvasJsNews

राजस्थान ब्यूरो | समरथाराम सुंदेशा | जालोर

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की भव्य तैयारियां जोरों पर – SvasJsNews

राजस्थान ब्यूरो | समरथाराम सुंदेशा | जालोर

जालोर जिले के उनडी क्षेत्र के निकट स्थित पांथेडी गांव में चामुण्डा सुंधा माता एवं बाबा रामदेव जी के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम में अब मात्र 15 दिन शेष रह गए हैं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। गांव के समस्त श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयास और समर्पण से संगमरमर से निर्मित भव्य शिखरबद्ध मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर परिसर में शिखर, भोजन पंडाल, स्वागत पंडाल, दरबारी गेट एवं हवन कुंड की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।


इस महा धार्मिक आयोजन के तहत विक्रम संवत् 2083, वैशाख शुक्ल अष्टमी, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम महंत एवं मठाधीशों के सानिध्य में संपन्न होगा। इससे पूर्व 21 अप्रैल को कन्याओं द्वारा भव्य जलयात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हाथी, घोड़े और रथों पर साधु-संत विराजमान रहेंगे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण के रूप में दोनों मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। चार दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


इस कार्यक्रम का आयोजन कमेटी अध्यक्ष वरदसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष भवानी सिंह, सचिव मदन कुमार रावल, सह सचिव जोमताराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष परशुराम भट, सह कोषाध्यक्ष जबरसिंह, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार जैन एवं कृष्ण कुमार देवासी सहित समस्त कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। SvasJsNews के माध्यम से इस भव्य धार्मिक आयोजन की हर अपडेट आप तक लगातार पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button