#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट — वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट — वांछित आरोपी गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर गंगोह थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के जरिए धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने की कोशिश की थी और विरोध करने पर पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा गंगोह निवासी मोहम्मद तारिक ने 8 जनवरी 2026 को थाना गंगोह में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा कर लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी एकजुट होकर लाठी-डंडों के साथ उसके घर में घुस आए और मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की गई।
इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी तहसीन पुत्र अब्बल निवासी शाहआलमपुरा बस्ती, तीतरो रोड गंगोह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में उपनिरीक्षक केरन सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और विकास कुमार की टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button