एसपी देहात सागर जैन का ट्रांसफर, मयंक पाठक होंगे नए एसपी देहात…

एसपी देहात सागर जैन का ट्रांसफर, मयंक पाठक होंगे नए एसपी देहात…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत एसपी देहात सागर जैन का ट्रांसफर कर उन्हें प्रयागराज कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं उनकी जगह अब मयंक पाठक को सहारनपुर का नया एसपी देहात नियुक्त किया गया है। यह बदलाव प्रदेश स्तर पर किए गए प्रशासनिक पुनर्गठन और रणनीतिक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। सागर जैन के कार्यकाल के दौरान सहारनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर कई बड़े अभियान चलाए गए। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गैंगस्टर और वांछित अपराधियों पर लगातार दबाव, तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की गई। उनके कार्यकाल में कई अहम मामलों का खुलासा भी हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन की सक्रियता चर्चा में रही। अब नए एसपी देहात के रूप में मयंक पाठक की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे और जिले के लोगों की निगाहें उन पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि वे भी कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देंगे। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को आगामी रणनीतिक योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।



