पुलिस द्वारा अवैध असलाह रखने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 ज़िन्दा कारतुस .315 बोर बरामद…

पुलिस द्वारा अवैध असलाह रखने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर व 01 ज़िन्दा कारतुस .315 बोर बरामद…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, अवैध अस्लाह के कारोबार की रोकथाम व अवैध शस्त्र रखने तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक ह्रदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त शाहज़ेब उर्फ कालू पुत्र ईरफान निवासी पुरानी मण्डी मौहल्ला खाकरोबान का चौक थाना मण्डी जनपद सहारनपुर को गंगोह रोड से निर्माणधीन हाईवे उनाली रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर 01 ज़िन्दा कारतुस .315 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवशयक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



