#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

घर पर हुई चोरी के खुलासे की मांग को वरिष्ठ पु‌लिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधिमंडल

घर पर हुई चोरी के खुलासे की मांग को वरिष्ठ पु‌लिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधिमंडल

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू माजरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ पु‌लिस अधीक्षक से मिला और कार्यकर्ता अमजद के घर पर हुई चोरी के खुलासे की मांग को एक शिकायती पत्र दिया ।
शिकायती पत्र मे कहा गया कि विगत 5 फरबरी 2026 को शाम के समय प्रार्थी अपने घर के मेन गेट का ताला बंद कर अपने बच्चो को डाक्टर को दिखाने के लिये गया हुआ था, जब रात्री 10 बजे अपने घर वापस आया तो घर मे सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। जिस पर परिजनों ने शोर मचा दिया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इस संबंध में थाना रामपुर पुलिस को भी शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। काफी दिन बाद भी चोरी का कोई खुलासा न होने पर उन्हें वरिष्ठ पु‌लिस अधीक्षक से मिलने आना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजू माजरा ने वरिष्ठ पु‌लिस अधीक्षक से इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button