पीड़ित ने शिकायती पत्र मे लगाई गुहार साहब मुझे मेरी बीबी से बचाओ

पीड़ित ने शिकायती पत्र मे लगाई गुहार साहब मुझे मेरी बीबी से बचाओ
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर साहब मुझे मेरी बीबी से बचाओ, वो मेरे व मेरे परिजनों को झूठे मुक़दमे मे फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित पति ने महिला थाने में शिकायती पत्र देकर इस मामले मे त्वरित कार्यवाही की मांग की है। बेहट रोड रसूलपुर निवासी
शाबाश पुत्र इनाम ने महिला थाने में दिए गए शिकायती पत्र मे कहा कि उसकी शादी 8 फरवरी 2026 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दिल्ली के गांव जमशेदपुर निवासी अहमद की पुत्री हिना से हुई थी। जिसमें उसके परिजनों ने शादी में हिना को लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण दिए थे। इसके अलावा शादी में 2 लाख का खर्चा भी आया। पीड़ित का कहना था कि शादी के एक हफ्ते बाद ही हिना ने घर में लड़ाई – झगडे शुरू कर दिए। जब उसके परिजनों ने इसकी शिकायत हिना के परिजनों से की तो उसकी अम्मी द्वारा उसे समझाने की बजाय हमारे साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि मुझे पता चला कि उसकी पत्नी 45 दिन की प्रेग्नेंट है, यह सुनकर सभी घरवाले चौंक उठे कि अभी-अभी मेरी शादी को मुश्किल से 20 दिन हुए हैं और हिना 45 दिन की गर्भवती है। इस पर उसकी पत्नि अपने घर चली गई और मेरे व मेरे परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने शिकायती पत्र मे न्याय की गुहार लगाई।



